लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में 30 कोविड मरीजों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

By भाषा | Updated: December 18, 2021 12:23 IST

Open in App

ईटानगर, 18 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह जानकारी वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है। इसलिए कुल संक्रमितों की संख्ख्या 55,320 पर स्थिर है। इसी प्रकार मृतकों की संख्या भी 280 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि अबतक 55,010 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिनमें से तीन मरीज शुक्रवार को रोग मुक्त हुए। डॉ.जम्पा ने बताया कि संक्रमण मुक्त होने की दर में भी मामूली सुधार हुआ है और यह एक दिन पहले के 99.43 प्रतिशत के मुकाबले 99.44 प्रतिशत हो गया।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंगे पाडुंग ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए अबतक राज्य में 14.46 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है जिनमें से 1,232 लोगों ने शुक्रवार को खुराक ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल