आगरा में 30 किलोग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:47 IST2021-02-20T22:47:02+5:302021-02-20T22:47:02+5:30

आगरा में 30 किलोग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
आगरा, 20 फरवरी उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को 30 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आगरा कैंट जीआरपी के एसआई सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना जीआरपी आगरा कैंट, सर्विलांस एवं आरपीएफ आगरा कैंट की संयुक्त टीमें जांच कर रही थीं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह गांजा बरामद कर तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि ये लोग हैदराबाद के सिकंदराबाद से गांजा लेकर आते थे और इसकी आपूर्ति दिल्ली करते थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।