लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 30 जुलाई: दिल्ली सहित जब सात राज्यों की बिजली हुई गुल, 36 करोड़ लोग हुए थे प्रभावित

By भाषा | Updated: July 30, 2019 07:23 IST

उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा और राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा थम गई। मेट्रो न चलने से दिल्ली की रफ्तार जैसे रुक सी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ। जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का 30 जुलाई का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए तो यह जरूर बड़ी बात है।

दरअसल 30 जुलाई 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा और राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा थम गई। मेट्रो न चलने से दिल्ली की रफ्तार जैसे रुक सी गई।

बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1836 : अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1886 : एस मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।

1957 : भारतीय निर्यात जोखिम बीमा निगम :प्राइवेट: लिमिटेड की स्थापना।

1909 : राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1930 : एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1942 : जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।

1957 : एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966 : इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980 : वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।

2002 : कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2007 : चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2012 : उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाजर्मनीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है