तेलंगाना में 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, सी वी आनंद हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त बने

By भाषा | Updated: December 25, 2021 09:36 IST2021-12-25T09:36:05+5:302021-12-25T09:36:05+5:30

30 IPS officers transferred to Telangana, CV Anand appointed as new Police Commissioner of Hyderabad | तेलंगाना में 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, सी वी आनंद हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त बने

तेलंगाना में 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, सी वी आनंद हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त बने

हैदराबाद, 25 दिसंबर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए तेलंगाना सरकार ने सी वी आनंद को शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि निवर्तमान पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बनाया गया है।

मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा शुक्रवार रात जारी सरकारी आदेश के अनुसार, कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

1991 बैच के अधिकारी आनंद केंद्र में सेवाएं देने के बाद अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। आनंद इससे पहले साइबराबाद के पुलिस आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, हैदराबाद (अपराध) शिखा गोयल को एसीबी की निदेशक नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 30 IPS officers transferred to Telangana, CV Anand appointed as new Police Commissioner of Hyderabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे