लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार बोले, भारत में 30 ग्रुप्स वैक्सीन बनाने की तैयारी में

By निखिल वर्मा | Updated: May 28, 2020 16:53 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,566 नए केस मिले हैं और 194 लोगों की जान गई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक कोरोना वायरस के 1.58 लाख मामले आए हैं जबकि 4500 लोगों की मौत हुई हैदुनिया भर के डॉक्टर/वैज्ञानिक वैक्सीन की खोज करने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी किसी को सफलता नहीं मिली है

केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा कि भारत में 30 ग्रुप वैक्सीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के दैनिक प्रेस वार्ता में बताया कि दुनिया में बहुत सारे लोग वैक्सीन की बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक पता नहीं है कि किसकी वैक्सीन प्रभावी होगी।

के विजय राघवन ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें सफाई, सरफेस की सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, ट्रैकिंग और टेस्टिंग जैसे 5 काम करने जरूरी है। वैक्सीन और दवाई के साथ हम और तेजी से कोरोना वायरस से लड़ सकते हैं लेकिन तब तक इसी का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि AICTE और CSIR ने एक ड्रग हैकाथॉन शुरू किया है। यह छात्रों का एक प्रोग्राम है जिसमें वह दवा की खोज करेंगे। इससे जल्दी दवा बनाने की होड़ होगी और दवा बनने के बाद इसकी जांच आईसीएमआर करेगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने में 10 साल लगते हैं कि लेकिन हम इसे सिर्फ एक साल के अंदर बनाना चाहते हैं।

प्रोफेसर के विजय राघवन ने कहा कि आरटी-पीसीआर टेस्‍ट कोरोना वायरस की मौजूदगी पहचानने के लिए होता है, फिर चाहे व्‍यक्ति में कोविड 19 के लक्षण हों या नहीं। अगर व्‍यक्ति गैर लक्षणी है और उसमें वायरस है तो भी इस टेस्‍ट में वायरस की पहचान हो जाती है। बता दें कि कोरोना वायरस के हजारों मरीज ऐसे भी मिले हैं जिनके लक्षण नहीं दिखे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, नई दवाई बनाना बहुत बड़ी चुनौती है वैक्सीन की तरह ही इसमें भी काफी समय लगता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दवाएं केमिकली तौर पर काम करती हैं और ऐसी दवा बनाना जो सिर्फ वायरस को नष्ट करे और शरीर को नुकसान न पहुंचाए तो ये बहुत मुश्किल काम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया