लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के 30 सरकारी स्कूल 2021-22 सत्र से नवगठित शिक्षा बोर्ड के तहत आएंगे

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के 30 सरकारी स्कूल 2021-22 सत्र से नवगठित दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) के तहत आएंगे। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

सिसोदिया ने कहा कि सरकार 15 अगस्त तक 20 विशेष उत्कृष्टता स्कूल (एसओएसई) शुरू करेगी। सिसोदिया की अध्यक्षता में डीबीएसई और एसओएसई की दूसरी आम सभा में यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा, '' दिल्ली के 30 सरकारी स्कूल 2021-22 में दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (डीएसईबी) से संबद्ध हो जाएंगे। हम इस साल 20 विशेष उत्कृष्टता स्कूल और 10 सामान्य स्कूल शुरू करेंगे। पूरी दिल्ली में 15 अगस्त तक 20 विशेष उत्कृष्टता स्कूल शुरू किये जाएंगे।''

सिसोदिया ने कहा, ''ये स्कूल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिये होंगे, जिनके पास विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम), मानविकी, परफॉर्मिंग एवं विजुअल आर्ट्स, और 21 वीं सदी के उच्च कौशल जैसे अध्ययन के विशिष्ट क्षेत्रों में विशेष योग्यता और रुचि है। पहले चरण में इन 20 एसओएसई में से 8 स्कूल एसटीईएम में विशेषज्ञ होंगे। पांच-पांच स्कूल मानविकी और 21 वीं सदी के उच्च कौशल जबकि दो स्कूल परफॉर्मिंग एवं विजुअल आर्ट्स में विशेषज्ञता वाले होंगे।''

सिसोदिया ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में, दिल्ली के हर शैक्षिक क्षेत्र में इन चारों अध्ययन क्षेत्रों में कुल लगभग 100 विशेष उत्कृष्टता स्कूल बनाए जाएंगे ताकि दिल्ली के सभी हिस्सों के बच्चे अपने पड़ोस में विशेष स्कूल जा सकें।

उन्होंने कहा, ''दिल्ली के स्कूलों के लिए प्रगतिशील पाठ्यक्रम और मूल्यांकन संरचना बनाने के लिए, दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रसिद्ध अनुसंधान एवं मूल्यांकन संगठन ऑस्ट्रेलियाई शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एसीईआर) के साथ साझेदारी कर रहा है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्यक्रम को तैयार करने का श्रेय दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित