लाइव न्यूज़ :

पुणे के एक प्रशिक्षण संस्थान में विषाक्त भोजन करने से 30 छात्राएं बीमार, कुछ अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:57 IST

Open in App

पुणे, 28 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे में एक प्रशिक्षण संस्थान की 30 लड़कियों ने क्रिसमस पार्टी के दौरान कुछ खाने-पीने की चीजें खाने के बाद पेट खराब होने और जी मिचलाने की शिकायत की, जिसके बाद कुछ छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को ओपीडी स्तर पर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे के जिला सिविल सर्जन डॉ अशोक नंदपुरकर ने कहा कि यह खाद्य विषाक्तता का संदिग्ध मामला है।

डॉ अशोक नंदपुरकर ने कहा, "हमें मिली जानकारी के अनुसार, लड़कियों ने क्रिसमस पार्टी के दौरान पनीर से बने खाद्य पदार्थों का सेवन किया था। उनमें से कुछ ने सोमवार को पेट दर्द, जी मचलने और उल्टी होने की शिकायत की।"

उन्होंने कहा, "कुल 22 लड़कियों को भोर उप जिला अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से सात छात्राओं को भर्ती किया गया है जबकि बाकी छात्राओं का ओपीडी स्तर पर इलाज चल रहा है। शेष छात्राओं को ससून अस्पताल ले जाया गया है।"

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि सभी 30 लड़कियों की हालत स्थिर है, जांच के लिए भोजन और पानी के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया