लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 19, 2021 13:54 IST

कश्मीर रेंज के आई जी ने बताया कि सेना व आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ शोपियां के बडिगाम में हुई जहां लश्करे तोयबा के तीन आतंकी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम समाचार मिलने तक सुरक्षा बल के 3 जवान शहीद हो चुके हैं। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

जम्मू: कश्मीर में 12 घंटों के भीतर तीन आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। तीन आतंकियों को मार गिराया है। श्रीनगर में हमला करने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है। बडगाम में आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।

ताजा घटना में आज दोपहर आतंकियों ने मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के भगत बरजुल्ला इलाके में पुलिस दल पर अचानक से हमला बोल दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी हमले का जवाब देते आतंकी वहां से फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल श्रीनगर के भगत बरजुल्ला इलाके में तैनात था। कुछ आतंकवादी वाहन पर आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी और वे वहीं जमीन पर गिर गए।

इससे पहले की सुरक्षाकर्मी गोलीबारी का जवाब देते हमलावार मौके से फरार हो गए। इस बीच दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत काफी गंभीर थी। इलाज के दौरान ही दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया।

इससे पहले शोपियां में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। उधर, बडगाम मुठभेड़ में पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में घिरे दो आतंकी भाग निकले हैं। हालांकि उन्हें गोली लगी है। सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। 

मुठभेड़ में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ को श्रद्धांजलि देने के बाद आईजी कश्मीर ने बताया कि कल रात हमें जानकारी मिली थी कि लश्कर कमांडर यूसुफ व एक अन्य आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान सुबह हमें पता चला कि दोनों आतंकी भाग निकले हैं लेकिन घायल हो गए हैं।

मारे गए आतंकियों के बारे में उन्होंने बताया कि तीनों दक्षिण काश्मीर के आतंकी गाजी के साथी थे, और लश्कर के संगठन टीआरएफ का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हम हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बड़ा खुलासा करते हुए आईजी ने बताया कि आतंकियों ने रणनीति बदल दी है।

मध्य कश्मीर में जिला बडगाम के बीरवाह इलाके में छिपे आतंकवादी सुरक्षाबलों से बचकर भाग निकलने में सफल रहे हैं। हालांकि आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दावा किया है कि फरार आतंकियों में एक जख्मी हालत में है और जगह-जगह उसके खून के धब्बे मिले हैं।

सुरक्षाबल उनका पीछा कर रहे हैं जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा या फिर मार गिराया जाएगा। इसी मुठभेड़ में सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ अल्ताफ अहमद शहीद जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी मंजूर अहमद घायल हो गए थे।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है