लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 1 सुरक्षाकर्मी शहीद

By सुमित राय | Updated: August 30, 2020 08:14 IST

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में शनिवार रात सुरक्षा बलों के ‘नाका’ दल पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी करने के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आतंकी मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के पांथा चौक पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया।मुठभेड़ में पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) भी शहीद हो गया।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पांथा चौक पर शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली और तीन आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) भी शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने शनिवार को रात में पांथा चौक क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त 'नाका' पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि संयुक्त बल ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा कि इलाके में खोजबीन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और तलाश जारी है।

अधिकारी ने कहा कि आगे और विवरण का इंतजार है। कश्मीर घाटी में आज यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है