लाइव न्यूज़ :

UP ki Taja Khabar: मेरठ में पृथक वार्ड में कोरोना वायरस के 3 संदिग्ध मरीजों की मौत से मचा हड़कंप

By भाषा | Updated: April 26, 2020 13:55 IST

मृतक के परिजन द्वारा लापरवाही के आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा,‘‘ हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार रात आई रिपोर्ट में इमलियान निवासी एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।मेरठ में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 89 हो गई है।  

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में इनमें से दो मरीज संक्रमित नहीं पाए गए जबकि एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर.सी गुप्ता ने पृथक वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की शनिवार को मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें एक लड़की और एक युवक जांच रिपोर्ट में संक्रमित नहीं पाए गए जबकि केसरगंज का एक मरीज रविवार को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया।

मृतक के परिजन द्वारा लापरवाही के आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा,‘‘ हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है।’’ उन्होंने बताया कि 134 नमूनों की जांच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया, अगर ऐसे ही हालात रहे तो मेरठ बहुत जल्‍द कोरोना वायरस से मुक्‍त हो सकता है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में इमलियान निवासी एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। मेरठ में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 89 हो गई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं