जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से तीन सैनिकों की मौत, एक घायल
By भारती द्विवेदी | Updated: February 2, 2018 22:41 IST2018-02-02T22:22:50+5:302018-02-02T22:41:22+5:30
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे माचिल सेक्टर में एक गश्ती दल के चार सैनिक बर्फ में दब गए।

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से तीन सैनिकों की मौत, एक घायल
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन होने की वजह से तीन सैनिकों की मौत हो गई है। वही एक सैनिक घायल है। इस हादसे में जिन सैनिकों की मौत हुई है उनका नाम हवलदार कमलेश सिंह (39) , नायक बलवीर (33) और सिपाही राजींद्र (25) है।
Havaldar Kamlesh Singh (39) , Naik Balveer (33) and Sepoy Rajinder (25) lost their lives after avalanche hit an Army post in Kupwara's Machil #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) February 2, 2018
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे माचिल सेक्टर में एक गश्ती दल के चार सैनिक बर्फ में दब गए। तत्काल बचाव अभियान शुरू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद चारों सैनिक नजदीकी चौकी तक चलकर गए लेकिन अधिक चोट लगने के कारण उनमें से तीन सैनिकों की मौत हो गई। तीनों सैनिक राजस्थान से थे।
बता दें कि पिछले दो दिनों से जम्मू-कश्मीर के कई जिलों और कुपवाड़ा में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। बता पिछले महीने ही कुपवाड़ा जिले के तांगदार सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से 11 सैनिकों की मौत हो गई थी। साथ ही हिमस्खलन की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर के भी मौत हो गई थी।
इससे पहले कुपवाड़ा जिले में ही एक यात्री वाहन भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें 8 लोग सवार थे।