लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नकली कोविड दवा के मामले में 3 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 जून ओडिशा पुलिस ने नकली कोविड-19 दवा मामले में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध शाखा) वाई के जेठवा ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मेडिलॉयड मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड के एक निदेशक और संदिग्ध फार्मा कंपनी के दो अन्य प्रमुख अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ ने गिरफ्तार लोगों और कंपनी से जुड़े कई बैंक खातों को सील कर दिया। उन्होंने कहा कि खातों में 50 लाख से अधिक की धनराशि है। उन्होंने कहा कि कटक स्थित कंपनी ने फर्जी कंपनी मैक्स रिलीफ हेल्थ केयर से 65 रुपये में 10 गोलियों के पत्ते के हिसाब से फेविमैक्स गोलियां खरीदने और फिर उन्हें 1,290 रुपये प्रति पत्ते के हिसाब से बेचने की साजिश रची।

अधिकारी ने कहा कि मैक्स रिलीफ हेल्थकेयर एक और संदिग्ध कंपनी है, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन में दवाओं के निर्माण का दावा करती है।

जेठवा ने कहा, ''यह संदिग्ध कंपनी दो लोगों द्वारा संचालित की जा रही थी। इन दोनों को इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह भी पता चला है कि इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज किए गए थे।''

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इस दौरान अन्य राज्यों में भी नेटवर्क की जांच की गई।

उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन टीमें ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में मामले की जांच कर रही हैं।

अधिकारी ने कहा कि कटक से गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि तीनों कथित तौर पर फैविमैक्स-200 और फैविमैक्स-400 की खरीद-फरोख्त का काम कर रहे थे, जो कि फैविपिराविर के वेरिएंट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव