लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में पकड़े गए लश्कर के 3 आतंकी, भारी मात्रा में हथियार व नकदी भी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 19, 2020 17:20 IST

पुलिस गिरफ्तार तीनों आतंकवादियों से पूछताछ कर रही है। ये तीनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का दावा है कि इनसे जिला राजौरी और शोपियां में सक्रिय लश्कर के नेटवर्क के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है।जानकारी के अनुसार पुलिस और सेना को सूचना मिली थी कि शहर के गुर्दन वाला इलाके में तीन संदिग्ध लोग घूम रहे हैं।सूत्रों की जानकारी के बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने जिला राजौरी में सर्च ऑपरेशन चलाया और तीनों को गिरफ्तार किया।

जम्मू: जम्मू संभाग के जिला राजौरी में एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व नकदी भी बरामद हुई है।

पुलिस गिरफ्तार तीनों आतंकवादियों से पूछताछ कर रही है। ये तीनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि इनसे जिला राजौरी और शोपियां में सक्रिय लश्कर के नेटवर्क के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार पुलिस और सेना को सूचना मिली थी कि शहर के गुर्दन वाला इलाके में तीन संदिग्ध लोग घूम रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस और सेना ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू कर तलाश शुरू की।

जम्मू आइजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी के बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने जिला राजौरी में सर्च ऑपरेशन चलाया और उसी दौरान इन तीनों आतंकवादियों को पकड़ा गया।

इनके कब्जे से दो एके-56 राइफल, उसकी छह मेगजीन, 180 राउंड, दो चीन निर्मित पिस्तौल, उसकी तीन मेगजीन, 30 राउंड, चार ग्रेनेड, दो पाउच और एक लाख रूपये बरामद किए।

पकड़े गए तीनों आतंकियों की पहचान राहिल बशीर, आमीर जान उर्फ हमजा, हाफिज यूनस वानीके तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग दक्षिण कश्मीर के निवासी हैं और उनकी उम्र 19 से 25 साल के बीच है।

सूत्रों के अनुसार, तीनों आतंकी हथियारों से लैस होकर राजौरी की ओर बढ़ रहे थे और खून खराबा करने की फिराक में थे। सूत्रों का कहना है कि तीनों आतंकी सेना और पुलिस के ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें सुरक्षाबलों ने दबोच लिया। इस मामले में तीनों से कड़ी पूछताछ जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों