लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने विपक्ष को बताया 'महामिलावट', कहा- मुझे गालियां देने का ओलंपिक चल रहा है

By भाषा | Updated: February 9, 2019 18:57 IST

प्रधानमंत्री ने वाम मोर्चा का नाम लिए बगैर उसपर हमला किया और कहा कि वे जब राज्य में सत्ता में थे तो उन्होंने असंगठित क्षेत्र या किसानों के लिए कुछ करने में कोई रूचि नहीं दिखाई।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगरतला में शनिवार को विपक्ष पर यह कहते हुए पलटवार किया कि ‘महामिलावट वालों’ का मुख्य काम उनका मजाक उड़ाना है और ऐसा लगता है कि सभी उन्हें गालियां देने के ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मोदी ने एक बार फिर विपक्ष को ‘महामिलावट’ बताते हुए आरोप लगाया कि उसके नेता सिर्फ ‘‘फोटो के लिए दिल्ली और कोलकाता में एक दूसरे के हाथ पकड़ते हैं।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘महामिलावट वालों का काम बस मोदी को गालियां देना है। ऐसा लगता है कि मोदी को गालियां देने का ओलंपिक चल रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे बताएंगे कि लोगों से झूठ बोलने का मतलब क्या होता है।’’ 

प्रधानमंत्री ने वाम मोर्चा का नाम लिए बगैर उसपर हमला किया और कहा कि वे जब राज्य में सत्ता में थे तो उन्होंने असंगठित क्षेत्र या किसानों के लिए कुछ करने में कोई रूचि नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, पहली बार त्रिपुरा में भाजपा सरकार के तहत धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इसके अलावा, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया गया है। जिस त्रिपुरा राज्य को जलसीमा विहीन क्षेत्र के नाम पर विकास से वंचित किया गया था, उसे दक्षिण पूर्व एशिया का अब प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं