लाइव न्यूज़ :

2जी : सीबीआई ने आरोपियों को बरी किये जाने के खिलाफ अपील पर अदालत में नये सिरे से दलीलें शुरू कीं

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी सीबीआई ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और अन्य लोगों को बरी किये जाने के खिलाफ अपनी अपील पर बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में नये सिरे से दलीलें रखनी शुरू कीं।

हालांकि, न्यायमूर्ति योगेश खन्ना के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस से दलीलों को संक्षिप्त सुनवाई के बाद ही कनेक्टिविटी संबंधी दिक्कतों के कारण रोकना पड़ा।

संक्षिप्त कार्यवाही के दौरान कुछ बरी किये गये लोगों की ओर से वकील विजय अग्रवाल ने उच्च न्यायालय में कहा कि उन्हें मुहैया कराये गये डिजिटल रिकॉर्ड में करीब 6,500 पन्ने नहीं मिले हैं, जिनमें आरोपियों और सीबीआई की निचली अदालत के समक्ष दी गयी दलीलें हैं।

सुनवाई शुक्रवार को जारी रहेगी।

सीबीआई ने पहले इस मुद्दे पर दलीलें पूरी कर ली थीं, लेकिन न्यायाधीश के बदलाव के बाद नये सिरे से बहस शुरू करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!