लाइव न्यूज़ :

बिहार में सामने आये कोरोना वायरस के 2999 नए मामले, छह की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:15 IST

Open in App

पटना, 12 अप्रैल बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2999 नये मामले सामने आये जबकि छह मरीजों की मौत हो गयी। अबतक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,86228 हो गयी जबकि मृतक संख्या 1616 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बांका, भागलपुर, भोजपुर, गया, पटना एवं सिवान में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 1616 हो गयी ।

रविवार अपराहन चार बजे से सोमवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 2999 नए मामले सामने आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना के सबसे अधिक 1197 नये मरीज हैं ।

पिछले 24 घंटों के दौरान गया में 184, भागलपुर में 161, मुजफ्फरपुर में 141, बेगूसराय में 102, सिवान में 87, सहरसा में 75, गोपालगंज में 65, पूर्णिया में 63, भोजपुर में 61, जहानाबाद में 59, बक्सर में 58 और मुंगेर में 54 नये मामले सामने आए हैं ।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 2,86228 पहुंच गयी है जिनमें से 2,67,559 मरीज ठीक हुए हैं। उनमें 636 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 80,018 नमूनों की जांच की गयी जबकि गत साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 2,46,49,983 नमूनों की जांच की गयी है ।

बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के उपचाररत मरीजों की संख्या 17052 है और स्वस्थ होने की दर 93.48 फीसद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे