लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के केरल में 2,995, ओडिशा में 193 और आंध्र प्रदेश में 121 नए मामले

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 19 दिसंबर कोविड-19 के केरल में 2,995, ओडिशा में 193 और आंध्र प्रदेश में 121 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

ओडिशा सरकार कोविड-19 के तीन मरीजों के जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। ये मरीज नाइजीरिया से लौटे दो संक्रमितों के संपर्क में आ गए थे। अधिकारी ने बताया कि करीब 1,500 लोग ‘जोखीम’ वाले देशों से लौटे हैं और उनमें से सात संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य निदेशक विजय महापात्र ने बताया कि इनमें से चार के नमूनों में ओमीक्रोन की पुष्टि नहीं हुई जबकि तीन की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

रविवार को राज्य में संक्रमण के 193 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,52,834 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन से मिली जानकारी के अनुसार, दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,444 हो गई। राज्य में 1,894 मरीजों का उपचार चल रहा है।

केरल में रविवार को कोविड-19 के 2,995 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52.05 लाख हो गई। वहीं, 96 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 44,503 हो गई।

शनिवार को 4,160 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51,41,779 हो गई और 30,639 मरीजों का उपचार चल रहा है।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 121 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,75,804 हो गई। वहीं, एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,479 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1,597 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 20,59,728 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया