लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 299 नए मामले

By भाषा | Updated: February 22, 2021 00:16 IST

Open in App

भोपाल, 21 फरवरी मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या बढ़कर 2,59,427 हो गई गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,854 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 18 जिलों में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 135 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 55 नये मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,59,427 संक्रमितों में से अब तक 2,53,522 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,051 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 238 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos