लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,982 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:48 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 मई तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 2,982 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5.74 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं 21 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,247 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र से सबसे ज्यादा 436 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद नलगोंडा से 190 और खम्मम से 176 मामले सामने आए हैं।

राज्य में कोविड-19 के 36,917 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 5,74,026 हो गयी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे के दौरान 3,837 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,33,862 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 0.56 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 93 फीसदी है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से ठीक होने की दर 90.8 फीसदी है और मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो