लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 298 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:28 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 जून केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 298 नए मामले आए, जिससे क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,15,925 हो गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नए मामलों में से 222 मामले पुडुचेरी क्षेत्र से सामने आये हैं, उसके बाद कराईकल में 42, माहे में 25 और यनम में नौ मामले आये।

उन्होंने बताया कि 8,891 नमूनों की जांच में नए मामलों की पुष्टि हुई। कुमार ने बताया कि पुडुचेरी, कराईकल और माहे में एक-एक व्यक्ति ने वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया, जिससे इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,734 हो गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान 276 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे ठीक होने वालों की संख्या 1,11,114 हो गयी है। केंद्र शासित प्रदेश में 3,077 मरीजों (498 का अस्पतालों में और शेष 2,579 का गृह पृथक-वास में) का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 12.58 लाख नमूनों की जांच की है जिसमें 10.81 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 3.35 प्रतिशत रही जबकि मृत्यु और ठीक होने की दर क्रमश: 1.50 प्रतिशत और 95.8 प्रतिशत है।

मोहन कुमार ने बताया कि अब तक 37,057 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,842 कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। केंद्र शासित प्रदेश में 45 साल से अधिक उम्र के अन्य रोगों से ग्रस्त लोग या वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में अब तक कुल 3,30,071 लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित