लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 298 नए मामले

By भाषा | Updated: June 25, 2021 11:20 IST

Open in App

ईटानगर, 25 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 298 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,214 हो गई। वहीं, दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 162 हो गई है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण से मौत के दोनों मामले लोहित जिले से हैं। कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में संक्रमण के सबसे अधिक 68, वेस्ट कामेंग में 29, नामसाई में 22, अपर सुबनसिरी में 20, लोहित तथा लोअर सुबनसिरी में 19-19, पापुमपरे में 16, ईस्ट कामेंग में 14, चांगलांग में 13, ईस्ट सियांग में 12 और लोंगडिंग में 11 नए मामले सामने आए। इनके अलावा पक्के-केसांग, लेपरादा, दिबांग वैली, लोअर दिबांग वैली, त्वांग, वेस्ट सियांग, अंजॉ, कुरुंग कुमे, लोअर सियांग, तिरप, क्रा दादी, कामले, शी-योमी और अपर सियांग जिले में भी नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 283 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, 12 आरटी-पीसीआर जांच में और तीन मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। इनमें से 117 लोगों में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था। अरुणाचल प्रदेश में अभी 2,565 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। 298 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 31,487 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 92.02 प्रतिशत है।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 7,37,403 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.59 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 5,35,356 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह