लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सामने आये कोरोना वायरस के 298 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जून पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस के 298 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,94,883 हो गई, जबकि 11 और मरीजों की इस संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15,991 हो गई है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज घटकर 4020 रह गये हैं। आज अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर समेत कई जिलों में महामारी से मरीजों की मौत हुई। संक्रमण के नए मामलों में पटियाला में 38, लुधियाना में 32 और होशियारपुर में 23 नये मरीजों का पता चला। राज्य में संक्रमण दर 0.58 फीसदी है।

बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार को 641 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5,74,872 हो गई है। उसमें बताया गया है कि राज्य में 120 मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं।

बुलेटिन के अनुसार, अबतक 1,07,64,272 नमूनों का जांच के लिए संग्रहण किया जा चुका है।

इस बीच, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में संक्रमण के 15 और मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,624 हो गयी। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, यहां मृतक संख्या 807 बनी हुई है और बीते 24 घंटों में किसी संक्रमित मरीज की जान जाने की खबर नहीं है।।

बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 203 रह गयी है। साथ ही, 37 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 60,614पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह