लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 298 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 21:11 IST

Open in App

अमरावती/कोहिमा, 14 मार्च आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 298 नए मामले सामने आए , जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,91,861 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 7,184 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 164 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 8,83,277 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, नगालैंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य मंत्री पी पांगयू फोम ने कहा कि राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 12,255 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 14 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 11,966 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ रितु थुर ने कहा कि नगालैंड में अब तक 44,693 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग