प्रयागराज में कोरोना से 296 व्यक्ति संक्रमित, एक व्यक्ति की मृत्यु
By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:47 IST2021-04-02T23:47:09+5:302021-04-02T23:47:09+5:30

प्रयागराज में कोरोना से 296 व्यक्ति संक्रमित, एक व्यक्ति की मृत्यु
प्रयागराज, दो अप्रैल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शुक्रवार को 296 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रभाकर राय के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 6,318 नमूने लिए गए जिसमें से 296 नमूने कोरोना से संक्रमित पाए गए।
राय ने बताया कि स्वरूपरानी नेहरू एल-3 अस्पताल में 120 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि यहां से आठ मरीजों को छुट्टी दी गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 28 व्यक्तियों ने गृह पृथक-वास पूरा किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।