लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 296 नए मामले, 12 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:51 IST

Open in App

देहरादून, 14 जून उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 के 296 नए मामले सामने आए तथा 12 और लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही ब्लैक फंगस से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 337175 हो चुकी है। नए मामलों में सर्वाधिक 76 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 64, उत्तरकाशी में 37, उधमसिंह नगर में 24 और नैनीताल तथा अल्मोड़ा में 21-21 मामले सामने आए।

इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6960 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3908 है जबकि 320549 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 10 और मामले सामने आए जबकि एक और मरीज की इस बीमारी से मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग के अब तक 400 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 67 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब