लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 296 नए मामले

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ नवंबर ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 296 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,44,041 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि खुर्दा जिले से 152 नए मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। कटक और गजपति में क्रमश: 23 और 10 नये रोगियों का पता चला। राज्य में सोमवार को 276 नये मामले सामने आए थे।

खुर्दा में दो और आंगुल जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,364 हो गयी। फिलहाल अब 3,058 मरीजों का उपचार चल रहा है। कल 3134 मरीज उपचाराधीन थे।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 10,32,566 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब तक टीके की 2.64 करोड़ से अधिक पहली खुराक दी गई है। 1.27 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos