लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 295 नए मामले

By भाषा | Updated: June 18, 2021 12:26 IST

Open in App

ईटानगर, 18 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 295 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,483 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि पिछले दो दिनों में संक्रमण से तीन महिलाओं की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 158 हो गई। ये महिलाएं कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र और चांगलांग की रहने वाली थीं और उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियां थी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 37, चांगलाग में 36, वेस्ट कामेंग तथा कुरुंग कुमे में 27-27 नए मामले सामने आए। नए मामलों में से 283 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, नौ आरटी-पीसीआर और तीन ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। राज्य में अभी 2,713 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 389 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,612 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र