लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18 से 44 आयुवर्ग के लिए कोविड टीके की 2.95 लाख खुराक उपलब्ध : आतिशी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने शनिवार को बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए कोविशील्ड टीके की 1,67,000 खुराक की नयी खेप दिल्ली को मिली है। इसके साथ ही इस आयुवर्ग के लिए उपलब्ध टीके की खुराकों की संख्या 2,95,000 हो गई है।

दैनिक टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए कालकाजी से विधायक आतिशी ने बताया कि दिल्ली के पास अब 18 से 44 आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड टीके की 2,58,000 खुराक और कोवैक्सीन की 37,000 खुराक उपलब्ध हैं।

आतिशी ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि 18-44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण में खुराक की उपलब्धता के साथ वृद्धि हो जाती है और जल्द ही भंडार खत्म होने से इसमें गिरावट आ जाती है। मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली को शुक्रवार को इस आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड टीके की 1,67,000 खुराक प्राप्त हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविशील्ड और कोवैक्सीन का मौजूदा भंडार क्रमश: 14 और दो दिन चलेगा। इसलिए हम आह्वान करते हैं कि अधिक युवा कोविन ऐप में समय लें ताकि उनका टीकाकरण हो सके।’’

दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीके की उपलब्धता के बारे में आतिशी ने कहा कि इस समय टीके की करीब 8,50,000 खुराक उपलब्ध हैं जिनमें से कोविशील्ड की 7,65,000 खुराक और कोवैक्सीन की 80, 000 खुराक शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोवैक्सीन अगले छह दिन के लिए पर्याप्त है जबकि कोविशील्ड का भंडार अगले 58 दिनों के लिए है।’’.

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में कोविड टीके की कुल 77,345 खुराक लगाई गई जिनमें से 62,230 लोगों को पहली खुराक और 15,115 को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos