लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2949 नए मामले सामने आए, 4610 लोग ठीक हुए, 60 की मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:04 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2949 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,83,365 हो गई है, जबकि 4600 से अधिक रोगी संक्रमण से उबर चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि एक दिन में 60 लोगों की मौत के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48,269 हो गई है।

विभाग ने बताया कि 4610 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक 17,61,615 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में एक दिन में सर्वाधिक नए मामले मुंबई में 477 दर्ज किए गए, जबकि नागपुर निगम क्षेत्र में संक्रमण के 242 मामले सामने आए।

बयान में बताया गया कि पुणे में 216 नये मामले दर्ज किए गए।

सोमवार को हुई कुल मौतों में से सात मुंबई महानगर में, नासिक और नागपुर शहरों में क्रमश: छह और पांच व्यक्तियों की मौत शामिल है।

कुल नये मामलों में मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में 925 मामले आए। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में अभी तक 6,49,847 मामले आए हैं और 18,738 लोगों की मौत हुई है।

देश की वित्तीय राजधानी में अभी तक संक्रमण के 2,91,113 मामले आए हैं और 10,984 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 93.54 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.56 फीसदी है।

राज्य में वर्तमान में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 72,383 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे