लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 29,398 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हुई

By भाषा | Updated: December 11, 2020 10:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर देश में इस महीने दूसरी बार शुक्रवार को कोविड-19 के 30,000 से कम नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हो गयी जबकि अब तक 92.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 29,398 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 97,96,769 हो गयी। संक्रमण से 414 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,42,186 हो गयी।

मंत्रालय के अनुसार अब तक 92,90,834 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर भी 94.84 प्रतिशत हो गयी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। लगातार पांचवे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम रही।

देश में 3,63,749 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.71 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी।

इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह