लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 29,398 नए मामले, 414 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 11:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर देश में इस महीने दूसरी बार शुक्रवार को कोविड-19 के 30,000 से कम नए मामले आए। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 97.96 लााख हो गयी जबकि अब तक 92.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 29,398 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 97,96,769 हो गयी। संक्रमण से 414 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,42,186 हो गयी।

मंत्रालय के अनुसार अब तक 92,90,834 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं जिससे ठीक होने की दर भी 94.84 प्रतिशत हो गयी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम रही।

देश में 3,63,749 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.71 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी।

इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 414 और लोगों की मौत हो गयी। इनमें महाराष्ट्र में 70, दिल्ली में 61, पश्चिम बंगाल में 49, पंजाब में 27 हरियाणा तथा केरल में 26-26 एवं उत्तरप्रदेश में 24 लोगों की मौत हुई।

देश में संक्रमण से अब तक 1,42,186 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 47,972 , कर्नाटक में 11,912 , तमिलनाडु में 11,853, दिल्ली में 9874, पश्चिम बंगाल में 8916 उत्तरप्रदेश में 8011, आंध्रप्रदेश में 7047 और पंजाब में 5007 लोगों की मौत हुई है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज पहले से गंभीर रोगों से ग्रस्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल