लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 293 नए मामले आए

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:13 IST

Open in App

रायपुर, 25 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 293 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 9,92,684 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 151 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 559 मरीजों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित आठ मरीजों की इस दौरान मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 293 मामले आए हैं, जिनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से 15, राजनांदगांव से चार, बालोद से छह, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से एक, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से 14, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से पांच, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 18, मुंगेली से पांच, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 23, कोरिया से नौ, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 18, कोंडागांव से सात, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 23, कांकेर से पांच, नारायणपुर से पांच, बीजापुर से 23 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,92,684 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,72,372 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 6,889 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अबतक वायरस से संक्रमित 13,423 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,098 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित 3,130 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो