लाइव न्यूज़ :

राज्यों को एम्फोटेरिसिन-बी दवा की 29,250 शीशियां दी गयीं: सदानंद गौडा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:05 IST

Open in App

बेंगलुरु 26 मई केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौडा ने बुधवार को बताया कि ब्लैक फंगस के इलाज में अहम भूमिका निभाने वाली दवा एम्फोटेरिसिन-बी की 29,250 अतिरिक्त शीशियां विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश को मुहैया कराई गयी हैं।

गौडा ने कई ट्वीट कर एम्फोटेरिसिन-बी दवा की आपूर्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने टि्वटर पर कहा, ‘‘ ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरिसिन-बी की 29,250 अतिरिक्त शीशियां आज देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराई गयी हैं।’’

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दवा की आपूर्ति मरीजों की संख्या के आधार पर की गयी है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय ब्लैक फंगस के 11,717 मामले हैं।

इससे पहले केन्द्र की ओर से 24 मई को एम्फोटेरिसिन-बी की 19,420 शीशियों की आपूर्ति की गयी थी जबकि 21 मई को 23,680 शीशियां विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराई गयी थीं।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, कर्नाटक में ब्लैक फंगस का इलाज करा रहे लगभग 481 मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन-बी की 1,220 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गई हैं।

गौडा की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार गुजरात में ब्लैक फंगस के सर्वाधिक 2,859 मरीज हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 2,770, आंध्र प्रदेश में 768, मध्य प्रदेश में 752, तेलंगाना में 744 और उत्तर प्रदेश में 701 मरीज हैं।

ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के कारण देश के कई राज्यों में एम्फोटेरिसिन-बी दवा की मांग कई गुणा बढ़ गयी है। देश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को लेकर डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की है। कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों में इसके मामले सामने आ रहे हैं। कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों को इससे अधिक खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह