लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस के 2914 नए मामले, 59 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 मार्च पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस के 2914 नए मामले सामने आए और 59 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कुल मामले 2,34,602 पर पहुंच गए हैं जबकि 6749 लोगों की जान वायरस संक्रमण के कारण जा चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को सबसे ज्यादा 13 मौतें जालंधर में हुई। इसके बाद लुधियाना में 11 की और होशियारपुर में 10 संक्रमितों की मौत हुई।

इसमें बताया गया है कि सबसे ज्यादा 360 नए मामले जालंधर में सामने आए हैं। इसके बाद अमृतसर में 357, लुधियाना में 343, पटियाला में 290 और मोहाली में संक्रमण के 286 मामलों की पुष्टि हुई।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर 24,143 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया है कि संक्रमण से उबरने के बाद 2583 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। संक्रमण मुक्त होने वाले कुल मरीजों की संख्या 2,03,710 पहुंच गई है।

इस बीच, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी प्रयोगशालाओं और अस्पतालों के लिए अनिवार्य है कि वे संक्रमित व्यक्ति का पता चलने पर सिविल सर्जन के दफ्तर को सूचित करें, ताकि वायरस के प्रसार की रोकथाम के उपायों को कड़ाई से लागू किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो