लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 290 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 28, 2021 19:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 मार्च ओडिशा में 290 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,194 हो गई। नये मरीजों में से दस यहां के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विद्यार्थी हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जो नये मामले सामने आये हैं, उनमें 171 पृथक वास केंद्रों के मरीज हैं जबकि 119 के संक्रमण के बारे में संक्रमितों के संपर्क में आये व्यक्तियों की पहचान करने के दौरान पता चला।

इस तटीय राज्य में 25 मार्च से लगातार चौथे दिन 200 से अधिक नये मामले सामने आये हैं। शनिवार को 210, शुक्रवार को 234 और बृहस्पतिवार को 214 नए मामले सामने आए थे।

खुर्दा के जिलाधिकारी सनत मिश्रा ने कहा, ‘‘ आईआईटी भुवनेश्वर के 40 विद्यार्थियों के नमूने आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे गये थे। दस के जांच नतीजे से उनके संक्रमित होने का पता चला।’’

आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक आर आर वी राजकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ ये 10 विद्यार्थी , जो हाल ही में प्रयोगशालाओं में अपने काम के सिलसिले में आये थे , पॉजिटिव पाये गये। उन सभी को पृथक-वास में भेज दिया गया है।’’

अधिकारी के अनुसार कोरोना वायरस के एक नए स्वरूप का पता चलने के बाद ओडिशा सरकार ने मौजूदा स्थिति को ‘गंभीर’ करार दिया।

पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की जान नहीं जाने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 1,920 बनी हुई है।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,650 है, जबकि अब तक 3,36,571 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में अब तक कोविड-19 के 89.75 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 3.79 फीसद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह