लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 290 नए मामले आए, संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 290 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को यहां साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली।

विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,43,352 हो गई और मृतक संख्या भी बढ़कर 25,105 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में 1103 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से 583 गृह पृथक-वास में हैं। दिल्ली में अब तक 14,43,352 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 249 मामले आए थे जो कि 13 जून के बाद सर्वाधिक मामले थे।

सूत्रों के अनुसार, कोविड-19 की संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत पहुंचने के साथ दिल्ली सरकार ने सोमवार से रात का कर्फ्यू से लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि अगर संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत पर स्थिर रहती है, तो चार चरणों वाली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत रात का कर्फ्यू शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos