लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस के 290 नए मामले, एक और की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:58 IST

Open in App

आइजोल, 25 मई मिजोरम में कोरोना वायरस से 65 बच्चों सहित कम से कम 290 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिससे राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,622 हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

आइजोल में सोमवार की रात 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

उन्होंने कहा कि 290 नए मामलों में आइजोल जिले में 211 मामले आए जबकि लावंगतलाई जिले में 30 मामले सामने आए हैं।

शेष मामले सियाहा, लुंगलेई, चम्फई, सेरचिप, कोलासिब और खावज्वाल जिलों में आए हैं।

मिजोरम में वर्तमान में कोविड-19 के 2569 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 8019 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में अभी तक 3,72,204 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के मुताबिक 2,48,448 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग चुकी है जिनमें 52,026 लोगों को सोमवार तक दोनों खुराक लग चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos