लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अप्रैल से सितंबर के बीच कोविड नियम तोड़ने पर 2.90 लाख चालान जारी किए गए

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली पुलिस ने इस साल 19 अप्रैल से 17 सितंबर के बीच अब तक कोविड-19 से संबंधित विभिन्न दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 2.90 लाख से अधिक चालान जारी किए हैं, जिनमें से अधिकतम मास्क न लगाने को लेकर जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से संबंधित नियमों के विभिन्न उल्लंघनों के लिए 2,91,423 चालान जारी किए गए हैं।

आंकड़े बताते हैं कि कुल चालानों में से, अधिकतम 2,56,616 मास्क लगाने के नियम का उल्लंघन करने के लिए जारी किए गए हैं। इसके बाद 29,698 चालान एक दूसरे से दूरी के नियम का उल्लंघन करने के मामले में जारी किए गए हैं। वहीं बड़ी जनसभाएं व कार्यक्रम करने पर 1,463 चालान जारी किए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 1,572 चालान थूकने के मामले में और 2,074 शराब, पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन के मामले में जारी किए गए हैं।

दिल्ली में इस साल 31 मई से चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सरकार ने निर्माण और विनिर्माण गतिविधियों की इजाजत दी थी। इसके बाद के हफ्तों में बाजार, मॉल, मेट्रो ट्रेन, भोजनालय एवं बार खोलने तथा अन्य गतिविधियों की इजाजत दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह