लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से इंदौर लौटे 29 वर्षीय यात्री में कोराना वायरस का संक्रमण मिला

By भाषा | Updated: December 25, 2020 15:18 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 25 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद स्कॉटलैंड से हफ्ते भर पहले वहां से इंदौर लौटे 29 वर्षीय व्यक्ति में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी । इसके बाद उसे शहर के एक सरकारी अस्पताल के अलग हिस्से में भर्ती किया गया है ।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रभारी सुमित शुक्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने हालांकि बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि मरीज कोरोना वायरस के उसी नये प्रकार से संक्रमित है जो ब्रिटेन में सामने आया है।

उन्होंने बताया, "हम यह पता लगाने के लिए मरीज का नमूना दिल्ली या पुणे की उच्चस्तरीय प्रयोगशाला में भेजेंगे कि वह कोरोना वायरस के किस विशिष्ट प्रकार से संक्रमित हुआ है?"

शुक्ला ने बताया कि मरीज में महामारी के लक्षण नहीं है और उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल के अलग हिस्से में विशेष निगरानी में रखा गया है। इस हिस्से में उसके अलावा कोई अन्य मरीज भर्ती नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय युवक स्कॉटलैंड से दिल्ली होता हुआ 18 दिसंबर को इंदौर लौटा था। इसकी जानकारी मिलते ही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत उसका नमूना लेकर आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया जो संक्रमित पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मरीज के परिवार के सदस्यों को शहर के एक पृथक-वास केंद्र में रखा गया है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 24 दिसंबर तक महामारी के कुल 53,323 मरीज मिले हैं। इनमें से 855 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट