लाइव न्यूज़ :

शोध प्रकाशन के लिए यादवपुर विश्वविद्यालय के 29 वैज्ञानिक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के डाटाबेस में शामिल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:58 IST

Open in App

कोलकाता, 21 अक्टूबर कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के 29 वैज्ञानिकों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने अपने डाटाबेस में शामिल किया है जिसने शोध प्रकाशन के आधार पर दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों का डेटाबेस तैयार किया है।

यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के एक अधिकारी ने दावा किया कि जेयू के वैज्ञानिकों की संख्या इस सूची में देश के सभी विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक है।

सूची में बीएचयू के 24, हैदराबाद विश्वविद्यालय के 22 और दिल्ली विश्वविद्यालय के 18 वैज्ञानिक शामिल हैं।

देश भर में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के 2049 नामों को सूची में शामिल किया गया है।

यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरंजन दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह देश और खासकर पश्चिम बंगाल के लिए गर्व की बात है कि इतनी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षकों का नाम इस प्रतिष्ठित डाटाबेस में शामिल किया गया है।

इस डाटाबेस में 2020 के अंत तक के शोध प्रकाशन के आधार पर दुनिया भर के दो फीसदी वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है।

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरू के 114 वैज्ञानिकों को इस सूची में जगह मिली है जो देश में उच्च शिक्षण संस्थानों में पहले स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos