उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 29नए मामले, दो लोगों की मौत
By भाषा | Updated: August 20, 2021 01:19 IST2021-08-20T01:19:26+5:302021-08-20T01:19:26+5:30

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 29नए मामले, दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 29नए मामले सामने आए वहीं, दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा और बुलंदशहर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22789 हो गई। इस अवधि में 29 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त 407 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 236000 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक छह करोड़ 99 लाख नमूने जांचे जा चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।