सिक्किम में कोविड-19 के 29 नए मामले
By भाषा | Updated: November 6, 2020 01:18 IST2020-11-06T01:18:13+5:302020-11-06T01:18:13+5:30

सिक्किम में कोविड-19 के 29 नए मामले
गंगटोक, पांच नवंबर सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर राज्य में 4,093 हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से दो लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गई।
राज्य सूचना शिक्षा संपर्क (आईईसी) के सदस्य सोनम भूटिया ने बताया कि पूर्वी सिक्किम जिले में 23 और दक्षिण सिक्किम जिले में छह मामले सामने आए हैं। अभी राज्य में 240 लोगों का उपचार चल रहा है।