लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 29 नए मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:09 IST

Open in App

पुडुचेरी, पांच दिसंबर पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आये, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,085 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,875 पर ही स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी में सर्वाधिक 15 और माहे में 11 नए मरीज सामने आए, जबकि कराईकल में इस दौरान तीन नए संक्रमितों का पता चला।

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में 43 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,930 हो गई है।

श्रीरामुलु के मुताबिक केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 280 हो गयी है, जिसमें से 52 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 228 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 1.52 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत। वहीं संक्रमण से ठीक होने की दर 98.33 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-रोधी टीके की 12,63,532 खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में 4,89,078 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो