लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 29 नए मामले

By भाषा | Updated: November 3, 2021 11:41 IST

Open in App

पुडुचेरी, तीन नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,106 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में सबसे अधिक नौ, कराईकल में आठ, यानम में आठ और माहे में चार नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 359 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 73 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 286 लोग पृथक-वास में हैं। संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1859 है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 58 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,25,888 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 19.23 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण की दर 1.18 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.27 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 11,32,702 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,27,420 लोगों को पहली खुराक और 4,05,282 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं