लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 29 नए मामले, संक्रमण से एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए, वहीं संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विभाग के मुताबिक, अक्टूबर महीने में संक्रमण से अब तक दो मरीजों की मौत हुई है। पिछले महीने दिल्ली में कोविड-19 से पांच मरीजों की मौत हुई थी।

नए मामलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामले बढ़कर 14,39,195 हो गए हैं , वहीं कोविड-19 से 25,089 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 14.13 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 347 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 97 घरों में पृथक-वास में हैं। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 102 है।

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 30 और शुक्रवार को 39 मामले सामने आए थे। दिल्ली सरकार किसी भी संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कर रही है। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं, और ऑक्सीजन का संकट नहीं हो, इसके भी उपाय किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?