लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 29 नए मामले, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 21, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नए मामले आए हैं और संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई है, वहीं संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली।

दिल्ली में नवंबर में अब तक संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है। अक्टूबर में संक्रमण से चार लोगों की जान गई थी और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी। नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,40,666 हो गई है। इनमें 14.15 लाख मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25,095 बनी हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में कोविड-19 के 309 उपचाराधीन मरीज है जिनमें से 133 गृह पृथक-वास में हैं। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 124 है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 32 और शुक्रवार को 30 मामले आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?