लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 29 नए मामले, कुल मामले 16,603 हुए

By भाषा | Updated: December 18, 2020 12:34 IST

Open in App

ईटानगर, 18 दिसम्बर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,603 हो गए। नए मामलों में चार सुरक्षा कर्मी भी शामिल है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल. जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में से 11 त्वांग, कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र तथा ईस्ट सियांग से चार-चार और लोहित से तीन मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि चांगलांग, लोअर सियांग और तिरप में दो-दो और लेपा रादा में एक मामला सामने आया।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन तथा असम राइफल्स का एक जवान और एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी भी संक्रमित पाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बीच 12 और लोगों के ठीक होने के साथ राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,290 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.11 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 258 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वायरस से राज्य में अभी तक 55 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो