लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 29 नए मामले

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:53 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 18 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,335 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये सभी संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 127 बनी है। वहीं, 25 लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7104 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 104 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित दक्षिण अंडमान में 101 लोग उपचाराधीन हैं। लिटिल अंडमान में संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने कुछ इलाकों को निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।

दक्षिण अंडमान जिले के उपायुक्त सुनील अंचिपाक ने लोगों से संक्रमण की गंभीरता समझने और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लोगों को अंतर-द्वीप आवाजाही से बचना चाहिए ताकि प्रशासन संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित कर सकें। उपायुक्त अपने दल और चिकित्सकों के साथ स्थिति का मुआयना करने आज लिटिल अंडमान भी जा सकते हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों की अनिवार्य ‘रैपिड एंटीजन’ जांच की जाती है और इसके बाद ही उन्हें वहां से बाहर जाने दिया जाता है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3,99,580 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.84 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,35,860 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 17,509 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन