लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,703 नए मामले

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:35 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 1,703 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,788 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में सबसे ज्यादा सात मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा मेरठ था इटावा में तीन-तीन और वाराणसी तथा बलरामपुर में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 1,703 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 240 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 156, गाजियाबाद में 127, आगरा में 113 और गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण के 112 नए मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 23,670 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक सोमवार को प्रदेश में 1,43,000 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 94 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि मैरिज हॉल और बरात घरों के कर्मियों, केटरर, बैंड पार्टियों तथा पुष्प साज-सज्जा करने वालों के नमूनों की जांच का काम आगामी तीन दिसंबर तक जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे