लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 29 और लोगों की मौत, 6200 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:03 IST

Open in App

जयपुर, 14 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 6200 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,81,292 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण में 29 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 3008 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से चौबीस घंटे में होने वाले मौतों और नये संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 44,905 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 6200 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,81,292 हो गई है जिसमें 44,905 रोगी उपचाराधीन है। इन संक्रमितों में सहाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रतनलाल जाट भी शामिल हैं।

बीते चौबीस घंटे में राज्य में आए संक्रमितों में जयपुर में 1325, जोधपुर में 820, उदयपुर में 918, कोटा में 646, अजमेर में 247, डूंगरपुर में 191 नये संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1956 और संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,33,379 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में इस घातक संक्रमण से बीते चौबीस घंटे में हुई मौतों कोटा में पांच, उदयपुर और जयपुर में चार-चार, जोधपुर में तीन और झालावाड़ तथा अजमेर में दो-दो मौतें भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित